{"_id":"674e0d1cd879f582a5025b74","slug":"people-angry-over-atrocities-on-hindus-in-bangladesh-demonstrated-amethi-news-c-96-1-ame1002-130513-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से भड़के लोग, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से भड़के लोग, किया प्रदर्शन
Tue, 03 Dec 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हिन्दु रक्षा समिति पदाधिकारी व संत।
अमेठी सिटी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार व हिंसा के खिलाफ सोमवार को हिंदू रक्षा समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संतों के साथ प्रदर्शन पर उतर आए। शहर स्थित डिग्री कॉलेज में बैठक कर मामले को चिंताजनक बताते हुए आक्रोश रैली निकाली। नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे समिति के पदाधिकारियों व संतों ने एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
गौरीगंज के मनीषी महिला डिग्री कॉलेज में हिंदू रक्षा समिति की ओर से आक्रोश कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं व अन्य सभी अल्पसंख्यकाें पर इस्लामिक कट्टरपंथियाें की ओर से किए जा रहे हमले, हत्या, लूट, आगजनी व महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार अत्यंत चिंताजनक हैं। यह देख-सुनकर पूरा देश व समाज आक्रोशित और दुखी है। बांग्लादेश राजनीतिक षडयंत्र के दौर से गुजर रहा है। जिसमें वहां रहने वाले निर्दोष अल्पसंख्यक सनातन हिंदुओं के साथ सिख, बाैद्ध, जैन के आस्थावान नागरिकाें पर भी हमले किए जा रहे हैं। वर्तमान की बांग्लादेश सरकार इसे रोकने की जगह केवल मूकदर्शक बनी हुई है।
सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी ने कहा कि बांग्लादेश में धन और धर्म व चरित्र की हत्या की जा रही है, जबकि हिंदू समाज पूरे विश्व में विद्या एवं शांति का संदेश देने वाला रहा है। किसी भी देश में हिंदुओं ने कभी अराजकता नही फैलाई। शांतिपूर्ण जीवन जीने के बाद भी बांग्लादेश में हिंदुओं की सामूहिक हत्या करना गलत है। बैठक के बाद हिंदू आक्रोश रैली निकाल कर नारेबाजी करते हुए यह लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे ,जहां प्रदर्शन करते हुए एसडीएम दिग्विजय सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार काे बंद करवाने, इस्काम के संन्यासी चिन्मय कृष्णदास को कारावास से मुक्त करने सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर डॉ. गुरुदीन मिश्र, दलजीत सिंह, दिव्यांश मिश्र दिव्यांश आदि मौजूद रहे।