{"_id":"5ec94d7b8ebc3e907c685c58","slug":"peace-committee-meeting-amethi-news-lko5228889181","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म गुरुओं के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म गुरुओं के साथ हुई पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। ईद को लेकर जिले के थानों पर धर्मगुरुओं तथा संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की गईं। इनमें समुदाय के लोगों से घरों पर रहने, कहीं पर भीड़ नहीं लगाने के साथ ही लॉकडाउन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील की गई।
ईद को लेकर पुलिस महकमा खासा सक्रिय है। रमजान में आखिरी जुमे की नमाज सकुशल संपन्न कराने के बाद सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें की जा रही हैं। इनमें क्षेत्र के धर्मगुरुओं के साथ ही संभ्रांत लोग बुलाए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम थानों पर आयोजित बैठकों में ईद घर पर मनाने, भीड़ नहीं लगाने, बेहद जरूरी होने पर बाहर निकलने की स्थिति में मास्क का प्रयोग करने तथा लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की गई। अफसरों ने कहा कि इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी किसी भी जानकारी पर तत्काल इलाकाई पुलिस को सूचना दें।
अफसरों ने कहा कि एक माह तक चलने वाले रोजे की तरह त्यौहार के दिन भी लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें। बैठकों में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव व एएसपी दयाराम सरोज के अलावा संबंधित एसडीएम व सीओ मौजूद रहे। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि ईद सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर समाज के लोगों को जागरूक करने की अपील की जा रही है। कहा कि जिले के लोगों ने एक माह तक पूरी तरह से शासन व प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन को सहयोग दिया है। एसपी ने समुदाय के लोगों से ईद भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।