फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients upset due to two-hour work boycott

Amethi News: दो घंटे के कार्य बहिष्कार से मरीजों हुए परेशान

Fri, 23 Feb 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 23 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Patients upset due to two-hour work boycott
अमेठी सिटी। डॉक्टर और फार्मासिस्ट के साथ हुए विवाद के मामले में बृहस्पतिवार की सुबह दो घंटे के कार्य बहिष्कार ने मरीजों की परेशानी बढ़ा दी। बाद में ओपीडी शुरू होने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली। बुजुर्ग रानी देवी ने कहा कि हड्डी में दर्द था, सुबह वह आ गई थी, एक घंटा हो रहा है। पता चला कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

राम प्रकाश ने बताया कि पत्नी की रात से तबीयत खराब थी। ओपीडी पहुंचे तो डॉक्टर हड़ताल पर जानकारी हुई। डॉक्टर से फोन पर बात की, तो इमरजेंसी में भर्ती कर उपचार शुरू करवाया। राम मिलन ने बताया कि फिजिशियन को दिखाने आए थे। बुखार से आराम नहीं मिल रहा है। दो घंटा इंतजार के बाद डॉक्टर बैठ को भीड़ बहुत हो गई। काफी देर बाद नंबर आया तो उपचार हुआ।
विज्ञापन

तीन साल के बेटे सूर्यांश को दिखाने आई मालती ने बताया कि डॉक्टर हड़ताल पर है। इससे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दो घंटे तक मरीज परेशान रहे।

इनसेट
चिकित्सकों ने की बैठक
- बृहस्पतिवार की सुबह ओपीडी पहुंचे डॉक्टरों को मामले की जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो गए। डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा बंद कर दी। डॉक्टरों ने बैठक शुरू कर दी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी डाॅ. पीके उपाध्याय समेत अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डॉक्टरों ने अस्पताल में पुलिस चौकी की स्थापना व सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ प्रकरण में कार्रवाई की मांग की। सीएमएस डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल ने डॉक्टरों को पूरे प्रकरण में जिला स्तरीय व शासन स्तरीय अफसरों से पत्राचार कर सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए ओपीडी सेवा करने को तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शुरू की जांच
- गौरीगंज कोतवाल अमर सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अस्पताल में स्टॉफ से घटनाक्रम को समझा। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को भी देखा।

चुनाव लड़ चुके हैं अरुण मिश्र
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल का कहना है कि अरुण मिश्र उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह कोई पद पर नहीं है लेकिन, नगर पालिका के चुनाव में वह गौरीगंज से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed