फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients' problems increased due to the arbitrariness of the radiologist

Amethi News: रेडियोलॉजिस्ट की मनमानी से बढ़ी मरीजों की परेशानी

Wed, 23 Jul 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Patients' problems increased due to the arbitrariness of the radiologist
जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगा ताला। -संवाद
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल में तैनाती के बाद भी रेडियोलॉजिस्ट रोज नहीं आ रहे हैं। डॉक्टर की मनमानी के कारण गर्भवती संग मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में जरूरतमंदों को निजी सेंटरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन




रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सैय्यद मोहम्मद फैसल का स्थानांतरण जून में शासन की ओर से संयुक्त जिला अस्पताल गौरीगंज किया गया। उन्होंने 25 जून को कार्यभार ग्रहण कर लिया, लेकिन वह नियमित अस्पताल नहीं आ रहे हैं। सप्ताह में एक दिन सिर्फ मेडिकोलीगल के लिए आते हैं। उनकी तैनाती से पूर्व जिला अस्पताल से संबद्ध किए गए अमेठी के सीएचसी अधीक्षक व सोनोलॉजिस्ट डाॅ. आलोक तिवारी भी सिर्फ सोमवार व बुधवार को गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच करते हैं।
विज्ञापन



गाइनकोलॉजिस्ट के अलावा फिजिशियन के पास प्रतिदिन औसतन 200 मरीज ऐसे आते हैं, जिन्हें अल्ट्रासाउंड जांच की सलाह दी जाती है। रेडियोलॉजिस्ट के न आने से अधिकांश मरीजों को निजी सेंटरों में जाना पड़ता है। कई ऐसे जरूरतमंद मरीज होते हैं, जो पैसे न होने के कारण वापस घर लौट जाते हैं। सीएमएस ने कई बार रेडियोलॉजिस्ट से नियमित ड्यूटी करने के लिए कहा, लेकिन उनकी बात भी अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



मरीजों ने सुनाया अपना दुखड़ा
गौरीगंज निवासी गर्भवती पूर्णिमा महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी के बाहर बैठी थी। बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा है, लेकिन यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। जांच नहीं हो पाई। मरीज पवन कुमार ने बताया कि चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड जांच लिखी है। यहां जांच नहीं हो पाई, अब बाहर निजी सेंटर पर जांच करानी पड़ेगी। अमेठी निवासी अवध नारायण शुक्ल ने बताया कि जिले स्तर पर अल्ट्रासाउंड का संचालन नहीं होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।




कार्रवाई के लिए भेजा गया पत्र

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि तैनात रेडियोलॉजिस्ट सप्ताह में सिर्फ एक दिन मेडिकोलीगल के लिए आ रहे हैं। नियमित अस्पताल नहीं आते। रेडियोलॉजिस्ट पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed