फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Patients are troubled due to non-functioning of generator in CHC

Amethi News: सीएचसी में जनरेटर न चलने से मरीज परेशान

Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 24 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Patients are troubled due to non-functioning of generator in CHC
अमेठी सीएचसी में हाथ पंखा झलते गर्मी से बेहाल तीमारदार।-संवाद
अमेठी। सीएचसी अमेठी में मंगलवार को सुबह छह से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जनरेटर न चलने से मरीज दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन




सीएचसी के ओपीडी व हाल में इनवर्टर से पंखे चलते रहे, लेकिन जनरल वार्ड में भीषण गर्मी से मरीजों की हालत खराब दिखी। मरीज और तीमारदार हाथ पंखा झलकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। जनरल वार्ड में कुत्तों की मौजूदगी से मरीज और परिजन आक्रोशित दिखे। मरीज लक्खी देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने आई थीं। वार्ड में पंखा तक नहीं चल रहा है। मजबूरी में बाजार से हाथ पंखा खरीदना पड़ा। किसी तरह हाथ से पंखा झलकर गर्मी से निजात दिलाने की कोशिश कर रहे हैं।



मरीज सुमन ने कहा कि भीषण गर्मी में जनरेटर न चलना दुर्भाग्यपूर्ण है। कम से कम पंखा तो चलाया जाना चाहिए। सरकार जब सारी व्यवस्था उपलब्ध करा रही है तो सीएचसी में पंखे क्यों नहीं चलाए जा रहे। यहां लगा जेनरेटर तो शोपीस है। अन्य मरीज भी गर्मी में परेशान दिखे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि बिजली समस्या के चलते इनवर्टर का बैकअप खत्म हो गया। बाद में जनरेटर चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed