फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passengers worried about electricity and water at railway station

Amethi News: रेलवे स्टेशन पर बिजली, पानी के लिए यात्री परेशान

Mon, 11 Nov 2024 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 11 Nov 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Passengers worried about electricity and water at railway station
अमेठी सिटी। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चारों ओर बदहाली पसरी हुई है। पीने के पानी की टोंटी खराब पड़ी हैं। शौचालय की व्यवस्था नहीं है। प्लेटफार्म पर पंखे की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अमेठी स्थित रेलवे स्टेशन जिले का सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है। यह पर ट्रेनों का ठहराव अधिक होने से यात्रियों की भीड़ रहती है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्थाओं के चलतेे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म एक पर शेड में कोई पंखा नहीं है। पेयजल के लिए लगी पानी की टोटियां बंद हैं। शौचालय टूटा पड़ा है। स्टेशन पर अमृत भारत योजना में शामिल होने के कारण निर्माण कार्य चलने से जगह-जगह मलबे का ढेर लगा हुआ है। सफाई नहीं होने से गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन



रविवार को स्टेशन पर मिले यात्री इंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना है। ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। कहा कि प्लेटफार्म पर बदहाली की स्थिति है। पानी आदि की सभी व्यवस्थाएं खराब हैं। बृजेश कुमार ने बताया कि जगह-जगह मलबे का ढेर लगा हुआ है। शेड में एक भी पंखा नहीं है। सच्चिदानंद ने बताया कि स्टेशन पर सफाई अच्छी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि बनने के बाद क्या स्थिति होगी यह भविष्य की बात है। इस समय तो लोगों को अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ला ने बताया कि रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल है। इस योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। कहा कि पाइप लाइन टूट गई है। शौचालय समेत शेड आदि का कार्य हो रहा है। कहा कि तीन दिन में पानी की आपूर्ति सही हो जाएगी। कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने पर यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed