फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Passenger's condition worsens in Shramjeevi Express, death

Amethi News: श्रमजीवी एक्सप्रेस में बिगड़ी यात्री की हालत, मौत

Mon, 08 Jul 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 08 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Passenger's condition worsens in Shramjeevi Express, death
जगदीशपुर (अमेठी)। बरेली से बिहार जाने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन में स्लीपर कोच में एक युवक की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई। एक यात्री ने सूचना पर रेल कंट्रोल रूम को दी। ट्रेन अमेठी के निहालगढ़ स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ ने उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


बिहार के नालंदा जिले के पोस्ट सोहसराय करनब बाग निवासी पंकज कुमार (43) उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक निजी कंपनी में मार्ग दर्शक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को पंकज कंपनी में कार्यरत शिवजी चौधरी के साथ बरेली से बिहार के लिए जा रहे थे। श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा कर रहे थे। रात को ट्रेन लखनऊ से रवाना हुई तो रास्ते में अचानक पंकज की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

शिवजी चौधरी ने सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को देकर मदद मांगी। ट्रेन अमेठी के निहालगढ़ स्टेशन पहुंच गई। आरपीएफ जवानों ने कोच से पकंज को उतराने के बाद सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। सहकर्मी शिवजी की मदद से मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। रविवार सुबह सुल्तानपुर से पहुंचे जीआरपी कर्मियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर निहालगढ़ राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed