{"_id":"6855add5adda1372410815c4","slug":"passengers-are-troubled-due-to-delay-in-trains-amethi-news-c-96-1-ame1002-142946-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशानी
Sat, 21 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेलखंड पर कई ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों बाद पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह आनंद विहार से दानापुर जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से पहुंची। यह ट्रेन बृहस्पतिवार रात को आने वाली थी, लेकिन यात्रियों को सुबह तक प्लेटफार्म पर ठहरना पड़ा। ट्रेन का इंतजार कर रहे जयकरन, रमेश व शीतलाबक्श ने बताया कि गर्मी में बिना पंखे और पीने के ठंडे पानी के लंबा इंतजार करना बेहद कष्टदायक रहा।
इसके अलावा पद्मावत एक्सप्रेस करीब एक घंटे, संगम स्पेशल एक घंटा, वाराणसी इंटरसिटी तीन घंटे और देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। कई अन्य ट्रेनें भी समय से नहीं आईं, जिससे यात्रियों में रोष देखा गया। यात्रियों ने स्टेशन परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देरी की सूचना समय से नहीं मिलती, जिससे असमंजस की स्थिति बनी रहती है। गौरीगंज स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों की देरी के संबंध में लगातार घोषणाएं की जाती हैं। यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।