फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Park will be built in CHC Amethi campus

Amethi News: सीएचसी अमेठी परिसर में बनेगा पार्क

Fri, 11 Oct 2024 03:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 11 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Park will be built in CHC Amethi campus
अमेठी सिटी। सीएचसी अमेठी परिसर में करीब 10 लाख रुपये की लागत से पुराने भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनेगा। इस पार्क में चहारदीवारी, पार्क के चारों ओर नाली, बैठने के लिए बेंच, झूला आदि बनाया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत की ओर से स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। पार्क बन जाने से मरीजों और तीमारदारों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन



जिले के सबसे महत्वपूर्ण अमेठी सीएचसी में करीब 400 से 500 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में पहुंचते हैं। यहां एक हजार से अधिक मरीज, तीमारदार रोज पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल में रुकना मुश्किल हो जाता है। बाहर कहीं बैठने की व्यवस्था नहीं है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सीएचसी अधीक्षक की मांग पर नगर पंचायत की ओर से यहां पार्क बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन


अस्पताल के पुराने भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर पार्क बनेगा। पार्क तैयार करने में नगर पंचायत करीब 10 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए स्टीमेट तैयार कर लिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि अस्पताल परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पार्क निर्माण की योजना है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने मरीजों और तीमारदारों की सहूलियत को लेकर बड़ी पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द होगी टेंडर प्रक्रिया
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कसौधन ने बताया कि अस्पताल परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसका स्टीमेट तैयार कराया गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed