फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   panchayat election

पंचायत आरक्षण सूची पर आईं 245 आपत्तियां

Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
panchayat election
अमेठी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी आरक्षण की अनंतिम सूची पर 245 आपत्ति दाखिल की गई हैं। आपत्तियों की जिला स्तरीय सब कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। डीएम की अगुवाई वाली जिला स्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 13 या 14 मार्च को अंतिम सूची जारी करेगी।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग ने गत दिनों 36 जिला पंचायत सदस्य, 877 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 682 ग्राम प्रधान तथा 8620 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए अनंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित की थी। सूची प्रकाशित करने के बाद आठ मार्च तक प्रत्यावेदन दाखिल करने का समय दिया गया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पद पर अमेठी ब्लॉक से दो, सिंहपुर से चार तथा भादर व संग्रामपुर से एक-एक आपत्ति दाखिल हुई। बीडीसी सदस्य पद के लिए गौरीगंज, अमेठी, जगदीशपुर, बाजार शुकुल व सिंहपुर से एक-एक, बहादुरपुर व संग्रामपुर से दो-दो, शाहगढ़ से चार, जामों से पांच, भेटुआ से छह तथा मुसाफिरखाना ब्लॉक से सर्वाधिक 11 आपित्त दाखिल हुईं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पद पर गौरीगंज से 21, अमेठी से 18, शाहगढ़, जगदीशपुर, संग्रामपुर व सिंहपुर से 11-11, मुसाफिरखाना से 20, बाजार शुकुल से 10, बहादुरपुर से चार, तिलोई से छह, भादर से 29, जामो से 24 व भेटुआ ब्लॉक से 19 आपत्तियां आई है। ग्राम पंचायत सदस्य पद पर शाहगढ़, सिंहपुर व भेटुआ से दो-दो तथा जामो ब्लॉक में एक आपत्ति आई है। सब कमेटी की जांच के बाद डीएम अरुण कुमार की अगुवाई वाली टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि आपत्तियों की जांच के बाद 13 या 14 मार्च को अंतिम पदवार आरक्षण सूची जारी कर उसे 15 मार्च को निदेशालय भेजा जाएगा। अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद चुनाव आयोग नियमानुसार अधिसूचना जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया पूरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed