{"_id":"5ffb30498ebc3e30960c4c85","slug":"panchayat-bhawan-will-be-constructed-in-29-gram-panchayats-amethi-news-lko5591609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 ग्राम पंचायतों में बनेंगे वृहद पंचायत भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 ग्राम पंचायतों में बनेंगे वृहद पंचायत भवन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की पंचायत भवन विहीन 185 ग्राम पंचायतों में जल्द ही पंचायत भवन अपने अस्तित्व में आ जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2019 तक जिले की 682 ग्राम पंचायतों में से 185 पंचायतें पंचायत भवन विहीन थीं।
वित्तीय वर्ष 2019-20 तथा 2020-21 में सभी पंचायतों में पंचायत भवन बनाने की स्वीकृति मिल गई है। इसमें से 29 ग्राम पंचायतों में आठ कक्ष वाले वृहद पंचायत भवन तो अन्य 156 में सामान्य पंचायत भवन बनाने की कवायद चल रही है।
पंचायतों से भूमि का प्रस्ताव मिलने के बाद सभी को निर्माण की स्वीकृति दे दी गई है। वृहद में चार तो सामान्य में 18 पंचायत भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण होने के बाद अब सबके पास अपना कार्यालय होगा।
विज्ञापन
पंचायत भवन नहीं होने की स्थिति में ऐसे ग्राम प्रधानों को खुली बैठकों के साथ ही अन्य कार्यक्रम स्कूल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करना होता था। पंचायत भवन बन जाने के बाद अब ग्राम पंचायत के सभी कार्यक्रम वहीं पर आयोजित हो सकेंगे। पंचायत सचिव के गांव में बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित हो जाएगी।
मनरेगा व वित्त आयोग की राशि होगी खर्च
डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने बताया कि पंचायत भवन निर्माण पर मनरेगा के साथ ही पंचम व 15वें वित्त आयोग की खाते में मौजूद राशि खर्च की जाएगी। कहा कि मजदूरी का पूरा भुगतान मनरेगा से तो अन्य खर्च वित्त के खाते से किया जाना है। संबंधित गांव के पंचायत सचिवों को निर्माण कार्य अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।
निर्माण पर आएगी यह लागत
डीपीएम पंचायतीराज सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि 29 वृहद पंचायत भवनों का निर्माण 21 लाख रुपये से कराया जाना है। अन्य 156 में ग्राम में मिली भूमि के हिसाब से एक कक्ष व एक हॉल तथा बरामदा वाला पंचायत भवन 15.85 लाख से तो दो कक्ष, हॉल व बरामदा वाले पंचायत भवन का निर्माण 17.78 लाख की लागत से कराया जा रहा है।