फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Paint and Moonj products will be recognized in the exhibition

Amethi News: प्रदर्शनी में पेंट व मूंज के उत्पाद बनेंगे पहचान

Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:54 AM IST
विज्ञापन
Paint and Moonj products will be recognized in the exhibition
प्रदर्शनी में लगा स्टॉल
अमेठी। नोएडा के एक्सपो मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अमेठी के भी उत्पाद दिखेंगे। महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए जाने वाला गाय के गोबर का पेंट और ओडीओपी (एक जनपद – एक उत्पाद) के तहत मूंज उत्पाद का स्टाल लगाया जा रहा है। बुधवार को नोएडा में जिले में पांच स्टॉल लग चुके हैं। बृहस्पतिवार से 25 सितंबर तक इन परंपरागत उत्पादों की बिक्री के साथ ही प्रदेश में अमेठी के उत्पादों की चर्चा होगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में अमेठी की कई कंपनियों अपने उत्पाद का प्रदर्शन कर रही हैंं। बृहस्पतिवार से आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ट्रेड शो में पांच स्टाॅल की बुकिंग कराई गई है। जायस के छोटा गोरियाना निवासी मुन्नी देवी अपने हाथ से बनाए गए मूंज उत्पादों का प्रदर्शन ट्रेड शो में करेगी। जामो के धर्मगतपुर निवासी रामगोपाल के हाथों से बनी मूंज की डलिया लोगों को लुभाएगी।
विज्ञापन

भादर ब्लॉक के भवापुर गांव की महिलाओं द्वारा छुट्टा मवेशियों के गोबर से बनाए जाने वाला पेंट दीवारों की शोभा बढ़ाने के साथ ही गोवंश की समस्या का सकारात्मक हल उपलब्ध कराएगा। मूंज और गोबर के पेंट के नवाचारी उत्पादों के साथ ही सीटेड द्वारा लेदर उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई जाएगी जबकि अल्वी पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पैकेजिंग उत्पाद का दर्शन किया जाएगा। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि यह एक बड़ी उपलब्धि है। इससे यहां के उद्यमियों को और बेहतर अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा में आयोजित होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के लिए पांच बुक कराए गए हैं। सभी लोग नोएडा पहुंच चुके है। स्टॉल सजावट का काम चल रहा है। कल से 25 सितंबर तक स्टॉल से उत्पादों की ब्रिकी करते हुए जिले का प्रतिनिधित्व उद्यमी अपने उत्पादों से करेगें।
राजीव पाठक उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed