{"_id":"684dc3a948aa7f23dc0bdd37","slug":"padmavat-express-arrived-three-and-a-half-hours-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-142532-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: साढ़े तीन घंटे देरी से आई पद्मावत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: साढ़े तीन घंटे देरी से आई पद्मावत एक्सप्रेस
Sun, 15 Jun 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी-प्रयाग रेलखंड पर शनिवार को अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। इससे भीषण गर्मी में यात्रियों को परेशानी हुई।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:56 बजे आने वाली दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से 10:28 बजे पहुंची। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे और पंजाब मेल डेढ़ घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। वाराणसी-देहरादून अप जनता एक्सप्रेस भी करीब एक घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे शिवकुमार ने बताया कि सुबह से बच्चे भूख-प्यास से परेशान हैं। पूछताछ काउंटर पर बार-बार पूछने पर भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। गौरीगंज निवासी अनीता सिंह ने कहा कि गर्मी में दो घंटे से खड़ी हूं। ट्रेन लेट है तो इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी जाती है। स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि ट्रेन संचालन से जुड़ी सूचनाएं समय-समय पर प्रसारित की जा रही हैं। हालांकि, तकनीकी कारणों और अन्य रेलखंडों पर ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण ट्रेनों का परिचालन शनिवार को कुछ विलंब से हुआ है।