फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PAC deployed in the village following the murder.

Amethi News: हत्या के बाद गांव में पीएसी तैनात

Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Jun 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
PAC deployed in the village following the murder.
अमेठी के दलशाहपुर में रोते-बिलखते मृतक रामफली के परिजन। स्रोत: ग्रामीण
अमेठी सिटी। सैदपुर दलशाहपुर गांव में भूमि विवाद में हुई किसान रामफली पाल (65) की हत्या के बाद शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के दूसरे दिन भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। एहतियातन गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस व पीएसी तैनात रही। पुलिस शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार रात पोस्टमार्टम के बाद रामफली का शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्र हो गए। देर रात नोएडा से पुत्र संजय पाल और मुंबई से पुत्र अनिल पाल भी गांव पहुंच गए। शुक्रवार सुबह परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले गए। अंतिम यात्रा में तमाम ग्रामीण शामिल हुए। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन



घटना में घायल बहू किरन का उपचार जारी है। पुलिस प्रशासन गांव में लगातार निगरानी बनाए हुए है। सीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



17 घंटे बाद कराया किरन व अनिकेत का मेडिकल
परिजनों का आरोप है कि घटना में घायल किरन और अनिकेत का चिकित्सीय परीक्षण करीब 17 घंटे बाद कराया गया। उनका कहना है कि गंभीर चोटें होने के बावजूद समय पर मेडिकल परीक्षण नहीं कराया गया। किरन ने आरोप लगाया कि हमलावर घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते रहे। उन्होंने परिवार की सुरक्षा और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।



घर में तोड़फोड़ का आरोप
परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने करीब एक घंटे तक घर में उत्पात मचाया। इस दौरान कूलर, पंखे, घरेलू सामान और बाहर खड़ी दो बाइकों में तोड़फोड़ की गई। परिवार ने संपत्ति के हुए नुकसान की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed