फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ownership survey completed in 671 villages

671 गांवों में पूरा हुआ स्वामित्व सर्वे

Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ownership survey completed in 671 villages
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत चल रही स्वामित्व योजना की प्रगति जानने के लिए बुधवार को डीएम ने बैठक की। इस दौरान समाने आई प्रगति से तकरीबन संतुष्ट डीएम ने अफसरों को और तेजी से कार्य पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने एडीएम एसपी सिंह से योजना की प्रगति जानी। एडीएम ने बताया कि अमेठी में पहले चरण में 739 अधिसूचित ग्रामों में से 51 ग्राम चकबंदी, पांच ग्राम गैर आबादी व 12 ग्राम टाउन एरिया को छोड़कर 671 ग्रामों में क्षेत्रीय सर्वे का काम पूर्ण किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस दौरान 1,39,676 प्रविष्टियों का अंकन भी किया जा चुका है। साथ ही पांच दिसंबर 2020 से 30 अक्तूबर 2021 तक 659 ग्रामों का ड्रोन द्वारा सर्वेक्षण किया गया जबकि पूर्व में पायलट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 11 ग्रामों का ड्रोन द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा अब तक कुल 454 ग्रामों के कुल 2018 पुरवों का मानचित्र भी उपलब्ध करा दिया गया है। जिन गांवों में मानचित्र निर्माण का काम पूरा हो चुका है, उनमें तहसील गौरीगंज के 156 ग्रामों के 708, तहसील अमेठी के 200 ग्रामों के 869, तहसील तिलोई के 98 ग्रामों के 441 गांवों का मानचित्र तैयार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed