फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   over bridge

नहीं शुरू हो सका ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य

Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
over bridge
अमेठी। शहर के ककवा रोड स्थित 102-बी रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज निर्माण की अड़चन दूर नहीं हो सकी है। पहले सड़क के बीच से सीमा निर्धारित करने को लेकर विवाद हुआ जो आज तक साफ नहीं हो सका है। शहर की ओर पहले पिलर की खुदाई शुरू होते ही मंगलवार को शुरू हुआ विवाद दूसरे भी हल नहीं हो सका। व्यापारियों के विरोध के चलते काम बंद पड़ा है।
विज्ञापन

ककवा रेलवे क्रॉसिंग के दक्षिणी छोर पर पिलर का काम पूरा होने के बाद उत्तरी छोर (शहर की ओर) पर मंगलवार को पिलर की नींव का काम शुरू होते ही फिर बवाल हो गया। व्यापारियों ने सेंटर पर पिलर नहीं बनाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करते हुए कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

बवाल की सूचना के बाद देर शाम कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिलर सेंटर पर नहीं बन रहा है उसे एक मीटर से अधिक पश्चिम की ओर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही पानी निकासी के लिए बना नाला भी तोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने नाले की मरम्मत तत्काल कराने की बात कही लेकिन व्यापारी पिलर को सेंटर पर बनाने की जिद पर अड़े रहे। व्यवसाई पवन कुमार अग्रवाल ने कहा कि अधिकारी आए थे लेकिन कोई सही निर्णय नहीं ले सके। आरोप है कि कार्यदाई संस्था की ओर से सेंटर से सीमा पर कभी आठ मीटर और कभी नौ मीटर पर चिन्हांकन किया जा रहा है।

प्रशासन व कार्यदायी संस्था की ओर से सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया। ऐसे में व्यापारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक पिलर सेंटर में नहीं बनाया जाता तब तक हम लोग निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। इस संबंध में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से वार्ता करने की कोशिश की गई लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed