फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   organization helping to needful

जरूरतमंदों की मदद में आगे आए संगठन

Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
organization helping to needful
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के दौरान लोगों को भोजन की परेशानी से बचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ कई संगठन आगे आए हैं। उनकी ओर से जरूरतमंदों को भोजन व राहत किट वितरित की जा रही है। इतना ही नहीं सक्रिय कार्यकर्ता लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए घरों पर रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए घोषित लॉकडाउन अवधि में जरूरतमंदों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ संभ्रात नागरिक व विभिन्न संगठन सहायता करने में जुट गए हैं। संगठनों व लोगों की ओर से न सिर्फ जरूरतमंदों को लंच पैकेट के साथ राहत किट वितरित की जा रही है बल्कि उनसे लॉकडाउन अवधि में घरों पर रहने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद स्मृति ईरानी की ओर से मोदी किट के अलावा संसदीय क्षेत्र के मंदिरों पर रहने वाले पुजारी व दूसरे लोगों को फलाहार के साथ हवन व पूजन सामग्री उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के साथ विधायक राकेश प्रताप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, भाजपा नेता विजय किशोर तिवारी, उद्योग व्यापार मंडल प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, सभासद सुनील द्विवेदी, समाजसेवी निखिल श्रीवास्तव और हैप्पी टू हेल्प फाउंडेशन ने बेसहारा बुजुर्ग, गरीब, निशक्त और पलायन करते हुए राहगीरों को लंच पैकेट, मास्क व सैनिटाइजर के साथ राहत किट बांटी।
इस दौरान लोगों से घर में रहकर कोरोना संक्रमण से खुद के साथ परिवार व समाज को सुरक्षित करने की अपील करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए पलायन नहीं करने को कहा गया।
घर तक सब्जी पहुंचा रहे आनंद
मुसाफिरखाना। लॉकडाउन के दौरान लोगों को परेशनी नहीं उठानी पड़े इसके लिए ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष आनंद विक्रम न केवल अपने गांव बल्कि आसपास के गांवों में प्रत्येक जरूरतमंद के घर सब्जियां पहुंचा रहे हैं। आनंद लोगों से अपने घरों में रहने और जरूरत पर उन्हें याद करने को कह रहे हैं।
बांटा गया साबुन, सैनिटाइजर व मास्क
संग्रामपुर। शुकुलपुर में बुधवार को ग्रामीणों के सहयोग से जरूरतमंदों को साबुन सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मिश्र व कांग्रेस नेता विनोद मिश्र की मौजूदगी में इस सामग्री का वितरण एसएचओ राजीव सिंह ने किया। राजीव सिंह ने ग्रामीणों से घरों में रहकर लॉकडाउन को सफल बनाने की अपील की।
स्कूली बच्चों के लिए राहत किट
बाजार शुकुल। लॉकडाउन की वजह से क्षेत्र के भिटवा में संचालित आवासीय मदरसा में नेपाल, बिहार व झारखंड आदि के 67 बच्चे फंसे हुए हैं। मदरसा प्रधानाचार्य मो. असलम ने बताया कि मंगलवार को मदरसा आईं तहसीलदार पल्लवी सिंह ने बच्चों के खाने पीने की व्यवस्था के लिए राहत किट उपलब्ध कराया है।
मदद में उतरी सीआरपीएफ
भादर। त्रिुसंडी स्थित सीआरपीएफ रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 200 जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के साथ साबुन वितरित किया गया। इस दौरान कैंप के चिकित्सक डॉ. उमेश सिकरवार ने फीवर स्कैनिंग यंत्र के माध्यम से लोगों का परीक्षण भी किया। इस मौके पर डीआईजी आरबी सिंह, उप कमांडेंट राजेश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में अफसर मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने बांटा फल
जामो। लॉकडाउन के दौरान पैदल अपने घरों की ओर जा रहे भूखे प्यासे लोगों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम वारिसगंज चौराहे पर फल वितरित किया। इस मौके पर पीसीसी रविशंकर त्रिपाठी, महेश तिवारी और अवनीश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed