फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   online confrence

केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से किया आनलाइन संवाद

Wed, 15 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
online confrence
गौरीगंज (अमेठी)। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ योजना के संचालन की हकीकत परखने के लिए इन दिनों ग्राम पंचातयों में ई-चौपाल कार्यक्रम जिला प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। बुधवार को अमेठी तहसील की चार ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। समस्या सुनने के साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 के दौरान लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजना की हकीकत परखने के लिए इन दिनों जिला प्रशासन ई-चौपाल कार्यक्रम कर रहा है। इसके तीसरे दिन अमेठी तहसील के रायपुर फुलवारी, भेटुआ, खौपुर बुजुर्ग व भेंवई में केंद्रीय मंत्री/ सांसद स्मृति ईरानी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के साथ ही मौके पर मौजूद अफसरों को त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्मृति ने ई-चौपाल के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित योजनाओं की जानकारी लोगों को देते हुए अफसरों को पात्रों को योजना से लाभान्वित करने को कहा। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीणों से कोविड 19 से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा मास्क का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने मनरेगा योजना से लोगों को रोजगार देने के साथ कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश देते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विषुव मिश्र के अलावा जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय, एसडीएम अमेठी योगेंद्र सिंह व प्रभारी बीडीओ डॉ. हरिकृष्ण मिश्र समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed