{"_id":"5e52b5ee8ebc3ef39e55e328","slug":"one-killed-two-injured-in-accident-due-to-tripling-amethi-news-lko5101931153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग से हादसे में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग से हादसे में एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन लोग हादसे का शिकार हो गए। कस्बे में इनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांव पूरे विजय गोसाई मजरे हुसैनगंज कला निवासी मेवालाल (50) व कृष्णकुमार अपने भांजे राकेश के साथ रविवार सुबह बाइक से इलाज कराने जगदीशपुर जा रहे थे। कस्बे में बस स्टॉप के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया जबकि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मेवालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। घायलों की हालत में सुधार होने पर इन्हें दोपहर में घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह ने बताया कि घायल कृष्णकुमार की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।