{"_id":"64748bd9729b3d9be5009059","slug":"one-girl-student-in-each-class-will-get-the-responsibility-of-power-angel-amethi-news-c-13-1-261516-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: प्रत्येक क्लास में एक छात्रा को मिलेगी पावर एंजिल की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: प्रत्येक क्लास में एक छात्रा को मिलेगी पावर एंजिल की जिम्मेदारी
Mon, 29 May 2023 04:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 29 May 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन शक्ति योजना के तहत बेसिक शिक्षा विभाग लागू करेगा योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीगंज (अमेठी)। छात्राओं को स्कूल में सुरक्षित माहौल का अहसास कराने के लिए विपरीत परिस्थितियों में दक्ष किया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग सभी क्लासों में एक-एक छात्रा को पावर एंजिल की जिम्मेदारी सौंपेगा। पुलिस विभाग की मदद से छात्राओं को नियमों व कानून की खेल प्रशिक्षकों से मुकाबाला करने की विधि बताई जाएगी।
जिले मे संचालित 13 केजीबीवी, 97 कंपोजिट व 234 जूनियर हाईस्कूल तथा 210 इंटर कॉलेजों में छात्राओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा में प्रशिक्षित किया जाएगा। यौन हिंसा, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, छेड़छाड़ व मनचलों की ओर से परेशान करने की घटना को समाप्त करने के लिए पुलिस के साथ शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को अब स्कूल में आत्मरक्षा व विपरीत परिस्थितियों में निपटने की विधि बताई जाएगी। सभी क्लास में एक-एक छात्रा को पावर एंजिल के रूप में तैयार करते हुए अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
इतना ही नहीं स्कूल एक गुप्त शिकायत पेटिका लगाई जाएगी जिसमें छात्राओं को लिखित शिकायत दर्ज करने का मौका मिलेगा। पेटिका की चाबी स्कूल प्रधानाचार्य व संबंधित थाने के प्रभारी के पास होगी। दोनों संयुक्त रूप से पेटिका पर पड़ी शिकायत निकाल कर छात्रा का नाम गोपनीय रखते हुए कार्रवाई करेंगे। स्कूल की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर के साथ ही पुलिस व जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों का भी नाम अंकित रहेगा। नंबर सार्वजनिक रहने पर बालिकाओं को शिकायत करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही पुलिस कर्मियों की मदद से स्कूल में नियमों की जानकारी व शिकायत करने की विधि बताई जाएगी तो खेल शिक्षक की मदद से जूडो-कराटे व हमला होने पर बचाव व वार करने की विधि में प्रशिक्षित किया जाएगा।
वर्जन
बढ़ेगा छात्राओं का आत्मबल
मिशन शक्ति के तहत आत्मरक्षा में प्रशिक्षित होने तथा पावर एंजिल बनने से छात्राओं में आत्मबल बढ़ेगा। बालिका शिक्षा व सुरक्षा के लिए हरसंभव कोशिश व कार्य करने की रूपरेखा तैयार करते हुए बीईओ व प्रधानाध्यापकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन से मिलने वाले प्रत्येक निर्देश का पालन कराया जाएगा।
-संगीता सिंह, बीएसए