{"_id":"5ee104ee8ebc3e43250126f0","slug":"one-died-in-fighting-five-injured-amethi-news-lko5253677195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संग्रामपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के नेवादा कनू गांव में बुधवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनो पक्षों के पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। सूचना पर गांव पहुंची एसपी ने विवाद की जानकारी हासिल करते हुए थाना प्रभारी को विधिक कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज व चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजते हुए केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
संग्रामपुर के थाने के नेवादा कनू गांव निवासी रामानंद व रामचंद्र के बीच काफी दिनों से पैतृक बटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। चीख-पुकार सुनकर एकत्र ग्रामीण जब तक बीचबचाव करते तब तक रामानंद, सुमित्रा, रामचंद्र, फूलचंद्र, जानकी व बाबूलाल घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने रामानंद व सुमित्रा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। देर शाम रामानंद की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में विवाद की सूचना पर एसपी डॉ. ख्याति गर्ग भी मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीओ पीयूष कांत राय व प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह को विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे पक्ष की अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।