{"_id":"61801c635c45ee56f17c4d54","slug":"one-arrested-with-illegal-firecracker-making-equipment-amethi-news-lko6027836190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा बनाने के उपकरण संग एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पटाखा बनाने के उपकरण संग एक गिरफ्तार
विज्ञापन
05 : गौरीगंज : मोहनगंज थाने में बरामद पटाखा व पकड़े गए निर्माता के साथ मौजूद पुलिस टीम। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। अवैध पटाखा बनाने की सामग्री के साथ एक आरोपी को मोहनगंज पुलिस ने एक अहाते से दबोच लिया। पुलिस मौके से बड़ी मात्रा में अवैध पटाखा बरामद करते हुए वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
सोमवार को क्षेत्र भ्रमण पर निकले उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह को मुखबिर ने अवैध पटाखा बनाने तथा उसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री के साथ कुछ लोगों के मौजूदगी की सूचना दी। सूचना पर उपनिरीक्षक ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के फूला गांव निवासी राम स्वरूप के अहाते में छापा मारा।
इस दौरान एक आरोपी भागने में सफल हो गया जबकि राम स्वरूप पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से 12 देशी गोला, 800 लहसुन पटाखा, 375 सिंघाड़ा पटाखा, 600 महताब, 180 सुतली पटाखा, 207 अनार पटाखा, तीन किलोग्राम सूत, 500 मिर्ची पटाखा, 250 ग्राम सफेद पाउडर के साथ बड़ी संख्या में पटाखा बनाने की सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस बरामद सामग्री थाने लाकर उसे जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। मौके से फरार आरोपी शकील की तलाश पुलिस कर रही है।