{"_id":"5e556aaf8ebc3ef3af498739","slug":"one-arrest-amethi-news-lko5106033144","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह री पुलिस, अपराधी को थमा दिया तमंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह री पुलिस, अपराधी को थमा दिया तमंचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर पूरे जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सक्रिय जायस पुलिस ने थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित मोजमगंज पुल के समीप एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान युवक केे पास से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में इसकी पहचान थाना क्षेत्र के गांव पूरे पन्नू मजरे बहादुरपुर निवासी नसीफ उर्फ लतीफ के रूप में की गई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसका चालान न्यायालय भेज दिया।
चालान भेजने से पहले पुलिस ने बरामद तमंचे को सील करने के बाद एक बार फिर उसे अपराधी के हाथ में पकड़ा दिया। इस बाबत एएसपी दयाराम सरोज ने बताया कि बरामद तमंचे को मेज आदि पर रखकर फोटोग्राफी करानी चाहिए। कहा कि इसके लिए जायस के साथ ही जिले के सभी थानों को निर्देशित किया जाएगा।