{"_id":"647f6d6c2d56534dec04cb96","slug":"old-pension-rath-yatra-will-reach-today-preparations-for-reception-complete-amethi-news-c-96-1-ame1003-120-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज पहुंचेगी पुरानी पेंशन रथ यात्रा, स्वागत की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज पहुंचेगी पुरानी पेंशन रथ यात्रा, स्वागत की तैयारी पूरी
Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। अटेवियन्स की रथयात्रा बुधवार को जिले में पहुंचेगी। इसके स्वागत के लिए पदाधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बुधवार की सुबह दस बजे प्रयागराज -सुल्तानपुर अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छीड़ा में अटेवा के जिला संयोजक मंजीत यादव और कोषाध्यक्ष देवांशु सिंह के नेतृत्व में शिक्षक और कर्मचारी एनओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का स्वागत करेंगे।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के रमाकांत मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के कुशल नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली का आंदोलन निर्णायक दौर में है।सुल्तानपुर से यात्रा लगभग तीन बजे वापस अमेठी और सुल्तानपुर जिले की सीमा स्थित परतोष चौराहे पर पहुंचेगी। यहां दूबेपुर, अमेठी और भेटुआ विकास खंड के एनपीएस और ओपीएस कर्मचारी रथयात्रा का स्वागत करेंगे। लगभग आधे घंटे के कार्यक्रम के बाद गौरीगंज जिला मुख्यालय के लिए रवाना होगी। परतोष में स्वागत की तैयारी के लिए अवकाश प्राप्त शिक्षक चंद्र हास सिंह, अखिलेश सिंह, अशोक सिंह, दल बहादुर सिंह, सत्यदेव यादव व अन्य ने मंगलवार को जनसंपर्क किया। गौरीगंज में अटेवा के जिला महामंत्री अजय कुमार मौर्य और जायस में सैयद अली वाकर के नेतृत्व में स्वागत का कार्यक्रम तय है।
प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रेलवे इम्प्लाइज यूनियन व अन्य संगठनों से जुड़े शिक्षक और कर्मचारी रथयात्रा के स्वागत के लिए तैयारी में लगे हुए हैं।