{"_id":"62cf0c6769d49217aa005aec","slug":"old-aged-died-from-beaten-police-arrested-three-amethi-news-lko639365325","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल बुजुर्ग ने तोड़ा दम, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भादर (अमेठी)। पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव में मंगलवार सुबह हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
खानापुर गांव निवासी हुबलाल और राम आसरे में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में मंगलवार सुबह हुबलाल, सुरेंद्र कुमार व रागिनी आदि ने राम आसरे कोरी (62) की लाठी डंडों से पिटाई कर दी थी। मारपीट में राम आसरे की भतीजी राजकुमारी (22) भी घायल हो गई थी। हमलावरों के भाग जाने के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर ले गए, जहां से राम आसरे को जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया गश।
गौरीगंज में भी हालत में सुधार न होते देख परिजन रामआसरे को जिला अस्पताल सुल्तानपुर ले गए, जहां बुधवार सुबह लगभग सात बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. इलामारन जी., एएसपी विनोद कुमार पांडेय, सीओ मनोज कुमार यादव भी गांव पहुंचे और परिवारीजनों से घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया की शीला की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके हुबलाल, रागिनी व किस्मता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।