{"_id":"649730cf2a7533dbf80433ab","slug":"officers-saw-vaccination-session-did-not-get-asha-diary-amethi-news-c-96-1-ame1003-939-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अफसरों ने देखा टीकाकरण सत्र, नहीं मिली आशा डायरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अफसरों ने देखा टीकाकरण सत्र, नहीं मिली आशा डायरी
Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 24 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में पड़ताल करते सीएमओ
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के जांच की सच्चाई जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण सत्रों का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने तीन सत्रों का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों के उपचार में लापरवाही करने पर कार्रवाई को चेताया है। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विमलेंदु शेखर ने जामो ब्लाॅक के टीकाकरण केंद्र शरमें व भोए गांवों एवं जगदीशपुर के हारीमऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने कुपोषित बच्चों को बुलाकर उनका उपचार करने का आदेश दिया। कहा कि इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण सुचारु रूप से चल रहा है।
इधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने मुसाफिरखाना के सूरुपुर का निरीक्षण किया। यहां पर सुबह 11.15 बजे तक न तो पर्यवेक्षक ने भ्रमण किया था, न ही आशा डायरी मौजूद थी। उमापुर का भी निरीक्षण किया। कहा कि ब्लाक स्तरीय टीम द्वारा टीकाकरण का पर्यवेक्षण किया जा रहा है।