{"_id":"634ee9befe0df912da1e52ca","slug":"officer-does-not-know-has-been-made-sector-officer-amethi-news-lko653491948","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी को पता नहीं, बना दिया सेक्टर ऑफिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी को पता नहीं, बना दिया सेक्टर ऑफिसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मुसाफिरखाना तहसील में अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्थानीय निकाय चुनाव में चल रहे घर-घर सर्वे अभियान में बीएलओ व पर्यवेक्षक से प्रतिदिन रिपोर्ट लेने के लिए सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की गई थी। लेकिन जिसे सेक्टर ऑफीसर नियुक्त किया गया है उन्हें घर-घर सर्वे अभियान के 18 दिन बीतने के बाद भी अपनी नियुक्ति की सूचना नहीं मिल सकी। ऐसे में सर्वे अभियान की हकीकत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
स्थानीय निकाय चुनाव नवंबर/दिसंबर माह में प्रस्तावित है। चुनाव की तिथियों की घोषणा होने से पहले राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निकायों के वार्डों में एक अक्टूबर से घर-घर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। घर-घर पहुंचने वाले बीएलओ व पर्यवेक्षक की निगरानी के लिए गौरीगंज, जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना निकायों में सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
मुसाफिरखाना में खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित वर्मा को सेक्टर ऑफिसर नामित किया गया है लेकिन उन्हें सर्वे अभियान के समापन होने के दो दिन पहले तक सेक्टर ऑफिसर बनाए जाने की सूचना जिम्मेदारों ने नहीं दी। नामित सेक्टर ऑफिसर के अनुसार जिला मुख्यालय से एक बार संपर्क किया गया था। लेकिन दोबारा किसी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा सर्वे से संबंधित कोई सूचना नहीं दी गई। ऐसे में नगर पंचायत में बीएलओ व पर्यवेक्षक घर-घर सर्वे अभियान को कैसे चला रहे हैं इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
20 को देनी होगी रिपोर्ट
राज्य निर्वाचन आयोग ने घर-घर सर्वे अभियान की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर निर्धारित की है। ऐसे में दो दिन का समय शेष बचा हुआ है। इन्हीं दो दिनों में जिम्मेदारों को सर्वे अभियान के दौरान नाम बढ़ाने व मृतकों का चिह्नांकन कर उनकी रिपोर्ट देनी है।