{"_id":"616472868ebc3e20105066f0","slug":"nsui-workers-protest-against-the-government-by-keeping-silent-fast-amethi-news-lko599665822","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौन व्रत कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौन व्रत कर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों को न्याय दिलाने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत धारण कर गांधीगीरी के साथ विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहराज्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
पिछले दिनों लखीमपुर खीरी की हुई हिंसक घटना में शहीद किसानों को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। सोमवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर में मौन व्रत रखकर गांधीवादी नीतियों का अनुसरण कर विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानों के साथ भाजपा सरकार में अत्याचार हो रहा है। पूरे प्रदेश में अपराध चरम पर है। महंगाई, बेरोजगारी व अपराध से त्रस्त किसान व जनता भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। गांधीगीरी के जरिए कार्यकर्ताओं ने गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की। इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, किशोर विश्वकर्मा, साबिर, सुमित तिवारी, अजीत पांडेय व अभिषेक आदि मौजूद रहे।