फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Now 'Satyagraha' to open Sanjay Gandhi Hospital

Amethi News: संजय गांधी अस्पताल खुलवाने के लिए अब 'सत्याग्रह'

Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Now 'Satyagraha' to open Sanjay Gandhi Hospital
सीएमओ कार्यालय पर सत्याग्रह पर बैठे दलों को नेता
अमेठी। जिला मुख्यालय स्थित सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को संजय गांधी अस्पताल खुलवाने के लिए सत्याग्रह शुरू हुआ। अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आवाज उठाओ अमेठी बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह की अगुवाई में सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ। इस दौरान मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के निलंबित लाइसेंस की बहाली एवं सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने की मांग की। प्रदर्शन में कई अन्य दलों व समाजसेवी संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव पांडेय का पुरवा मजरे रामशाहपुर निवासी अनुज शुक्ल की पत्नी दिव्या शुक्ला की मौत के मामले में अस्पताल के सीओओ व तीन चिकित्सकों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर सभी सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बीते 35-40 वर्षों से चल रहा है। कई सरकारें आई और गईं लेकिन किसी ने वैमनस्यता नहीं की। नफरत और ईर्ष्या वश गांधी लगा होने के कारण अस्पताल बंद करना चाहते हो तो बंद कर दीजिए। जबकि गांधी शांति का प्रतीक है। शांति नहीं पसंद है तो अस्पताल बंद करने के साथ पहले सरकारी सेवाएं दुरुस्त हो जहां मरीजों को संचित उपचार मिल सके।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि अमेठी के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बदहाल हैं। तत्कालीन सांसद राहुल गांधी ने अमेठी में 200 बेड का अस्पताल दिया है जिसमें मात्र पांच चिकित्सक हैं। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी सहित में कर्मियों की कमी है। कहा कि हम इस आंदोलन के माध्यम से अमेठी के लोगों को न्याय एवं सुविधा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले दिन कई दलों के नेता पहुंचकर किया समर्थन
सीएमओ कार्यालय पर चल रहे सत्याग्रह आंदोलन को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद कश्यप, बसपा नेता शशिकांत तिवारी, सपा नेता डॉ सीपी यादव, भाकियू नेता राज नाथ मिश्र आदि शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदा शिव यादव, शत्रुघ्न सिंह, अनिल सिंह, कांग्रेस फ्रंटल के सभी जिला अध्यक्ष, फिरोज आलम, 50 ग्राम सभा के प्रधान, महिला कांग्रेस की सदस्य आदि भी मौजूद रहे।





अस्पताल कर्मियों ने किया प्रदर्शन, क्रमिक सत्याग्रह आज से
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल बंद होने के बाद सोमवार को संजय गांधी चिकित्सालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में कर्मचारियों ने अस्पताल में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि अगर अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं किया जाता और अस्पताल का संचालन शुरू नहीं होता तो हम लोगों का भविष्य अंधकार में हो गया है। चंद्रभान पांडेय, अरविंद श्रीवास्तव विनोद कुमारी सिंह ने बताया कि मंगलवार से मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के ज्वाइंट फोरम ऑफ डाक्टर्स पैरामेडिकल स्टॉफ एवं कान्ट्रैक्ट वर्कर्स ऑफ संजय गांधी अस्पताल के बैनर तले क्रमिक सत्याग्रह अनशन चलेगा। सत्याग्रह अनशन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई और अस्पताल का लाइसेंस बहाल नहीं हुआ तो हम लोग भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed