फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notices issued to 24 negligent Panchayat Assistants.

Amethi News: लापरवाह 24 पंचायत सहायकों को नोटिस

Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 24 negligent Panchayat Assistants.
संग्रामपुर। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में प्राप्त निर्धारित शुल्क शासकीय खाते में जमा न करने पर विकास खंड संग्रामपुर के 24 पंचायत सहायकों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) ने संबंधित पंचायत सहायकों को तत्काल ग्राम पंचायत के ओएसआर खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आदेश का पालन नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) लाल शशिकांत सिंह ने बताया कि पंचायत सहायकों ने प्रमाणपत्रों के एवज में निर्धारित शुल्क प्राप्त किया, लेकिन उसे शासकीय खाते में जमा नहीं कराया।
विज्ञापन



इस पर उच्चाधिकारियों ने आपत्ति जताई है। कई बार मौखिक निर्देश और समीक्षा बैठकों में भी राशि जमा कराने को कहा गया, लेकिन अब तक शत-प्रतिशत अनुपालन नहीं हुआ। कार्यालय आदेश के अनुसार अंबरपुर, उत्तरगांव, बदलापुर, बनवीरपुर, भैरोपुर, भावलपुर, गंगापुर, गोरखापुर, गूंजीपुर, सरैया कनू, सरैया बड़गांव सहित 24 ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है। निर्धारित समय में राशि जमा नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई के साथ विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed