फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Notice to 488 principals

Amethi News: 488 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Notice to 488 principals
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम होने पर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मध्याह्न भोजन योजना पोर्टल की समीक्षा में सामने आया कि एक जुलाई से 21 जुलाई के बीच जिले के 488 स्कूलों में छात्र उपस्थिति औसतन 30 से 50 प्रतिशत के बीच रही है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन




बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि स्कूलों में कम उपस्थिति केवल योजनाओं की सफलता पर सवाल खड़े नहीं करती, बल्कि बच्चों की शैक्षिक प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हर स्तर पर उपस्थिति की साप्ताहिक निगरानी होगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र में विद्यालयवार उपस्थिति की नियमित समीक्षा करें और कमी मिले तो तत्काल समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन




बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि वे बच्चों की नियमित उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संवाद स्थापित करें, ताकि बालकों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक रुचि और नियमितता विकसित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी दिनों में छात्र उपस्थिति में सुधार नहीं दिखा तो संबंधित प्रधानाध्यापकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तय मानी जाएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तभी संभव है जब विद्यालयों में छात्रों की संख्या संतुलित हो और सभी पंजीकृत छात्र नियमित रूप से पढ़ाई में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed