{"_id":"6738faeac1eae7ca9106b108","slug":"notice-to-292-schools-with-zero-evaluation-on-nipun-lakshya-app-amethi-news-c-96-1-gon1004-129574-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: निपुण लक्ष्य एप पर शून्य मूल्यांकन वाले 292 स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: निपुण लक्ष्य एप पर शून्य मूल्यांकन वाले 292 स्कूलों को नोटिस
Sun, 17 Nov 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। निपुण लक्ष्य एप पर जिले के 292 विद्यालयों में बच्चों का मूल्यांकन ही नहीं किया गया। जिसका परिणाम यह रहा है कि विद्यालय में बच्चों का एप पर शून्य प्रतिशत मूल्यांकन कार्य दर्ज किया गया। ऐसे में सभी 292 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसमें भेटुआ ब्लॉक शामिल नहीं है।
जिले में परिषदीय विद्यालयों की संख्या कुल 1570 है, जिसमें निपुण लक्ष्य एप पर बच्चों की भाषा व गणित आदि का मूल्यांकन कार्य किया जाना है। इसके लिए एप के सामने बच्चे जब किताब पढ़ते हैं या अन्य किसी तरह का प्रदर्शन करते हैं तो एप उसे रिकाॅर्ड कर उसी के अनुरूप प्राप्तांक देता है, जिसके आधार पर बच्चों के निपुण होने की जानकारी मिलती है। इसमें अभी तक जिले में सर्वाधिक जामो में 71 विद्यालय व गौरीगंज के 53 विद्यालय शामिल हैं, जिसमें सभी को नोटिस भेजा गया है।
बीएसए संजय तिवारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर निपुण लक्ष्य एप के बारे में नोटिस निर्गत किया है। बीएसए ने बताया कि निपुण लक्ष्य एप पर शून्य प्रगति वाले विद्यालयों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, निपुण लक्ष्य एप पर 100 प्रतिशत मूल्यांकन करने वाले 159 विद्यालयों को प्रशंसा पत्र प्रेषित किया गया है। बीएसए ने जिले में ब्लॉकवार सभी बच्चों का मूल्यांकन करने वाले विद्यालयों की प्रशंसा करते हुए अन्य विद्यालयों को भी उनसे सीख लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ब्लॉकवार इतने विद्यालयों को भेजा नोटिस
ब्लॉक विद्यालय संख्या
जामो 71
गौरीगंज 53
जगदीशपुर 27
तिलोई 27
शुकुल बाजार 26
मुसाफिरखाना 22
शाहगढ़ 21
संग्रामपुर 13
सिंहपुर 8
भादर 7
अमेठी 6
बहादुरपुर 3