{"_id":"5e5417b78ebc3ef3a816eec9","slug":"notice-issue-amethi-news-lko5104069164","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट को चेतावनी पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट को चेतावनी पत्र जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में नियमों के खिलाफ कार्य करना सोमवार को नामित स्टेटिक मजिस्ट्रेट व एक शिक्षक को भारी पड़ा। निरीक्षण के दौरान मामला प्रकाश में आने के बाद डीआईओएस ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत अनुदेशक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए शिक्षिका को कार्यमुक्त करने के साथ तीन साल की परीक्षा ड्यूटी से डिबार करने की संस्तुति की है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नियमों के खिलाफ कार्य करना सोमवार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात अनुदेशक व एक शिक्षिका को भारी पड़ा।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने सोमवार को जामो स्थित सर्वोदय साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण किया तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अनुदेशक जनार्दन गौड़ मोबाइल लेकर गेट के पास मिले तो जनापुर स्थित श्री बेचू सिंह कनपुरिया इंटर कॉलेज में अवमोचक के रूप में तैनात संस्था की शिक्षिका अर्चना देवी कक्ष निरीक्षकों के साथ परीक्षा कक्ष में मिलीं।
विज्ञापन
नियमों के विरुद्ध केंद्र पर मोबाइल प्रयोग करने पर डीआईओएस ने अनुदेशक को चेतावनी पत्र जारी करते हुए शिक्षिका अर्चना को परीक्षा कार्य से मुक्त करते हुए सचिव को पत्र भेजकर तीन वर्ष के लिए परीक्षा ड्यूटी से डिबार करने की संस्तुति की है।
परीक्षा केंद्रों के साथ डीआईओएस ने उप संकलन केंद्र मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीआईओएस की कार्रवाई से परीक्षा से जुड़े जिम्मेदारों व शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।