फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Not getting pension since last one year, how to survive for the family

Amethi News: एक साल से नहीं मिल रही पेंशन, कैसे हो परिवार का गुजारा

Sun, 17 Dec 2023 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 17 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Not getting pension since last one year, how to survive for the family
अमेठी सिटी। गौरीगंज कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार की सुबह 11:30 बजे का वक्त, सीडीओ सान्या छाबड़ा व एसपी डॉ इलामारन जी फरियादियों के शिकायत की सुनवाई कर रहे थे। तभी मुसाफिरखाना नगर पंचायत से सेवानिवृत्त कर्मी राम अभिलाष मिश्र, राम कुमार व राम गोपाल पेश हुए। उन्होंने कहा कि मैडम, दिसंबर 2022 से पेंशन नहीं मिल रही है। राम अभिलाष ने कहा कि मैडम 2019 में सेवानिवृत्त हुए सातवें वेतनमान का एरियर भी नहीं मिला। कार्यालय जाने पर कोई सही जवाब नहीं देता। अधिशाषी अधिकारी की रिपोर्ट है लेकिन, भुगतान नहीं हो रहा और न पेंशन मिल रही है। बुढ़ापे में अपने साथ परिवार का गुजारा कैसे करें।
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिशाषी अधिकारी मुसाफिरखाना को तत्काल फोन पर प्रकरण की जानकारी देते हुए निस्तारित कर रिपोर्ट देने को कहा। सीडीओ ने सेवानिवृत्त तीनों कर्मियों से कहा कि आप लोग कल पेंशन दिवस में आइए, सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। आपकी समस्या निस्तारित कराई जाएगी।
विज्ञापन

हालपुर मजरे राजापुर कौहार गांव निवासी बुजुर्ग विधवा सुशीला रोते हुए पेश हुई। कहा कि पति की मौत वर्ष 2016 में हो गई। घर पर न बिजली कनेक्शन है और न मीटर लगा है। पता नहीं कहां से दो लाख का बिजली बिल आ गया। गांव वाले कह रहे हैं कि आरसी जारी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैडम कबौ बिजली नहीं जलायन और बिल आय गवा। अब का करि। सीडीओ ने पावर कार्पोरेशन के अफसर को प्रकरण की जांच करा मामला निस्तारित कर रिपोर्ट देने को कहा। बेनीपुर बलदेव निवासी नूर अली ने दो साल से बिजली का खंभा क्षतिग्रसत होने की बात कहते हुए लकड़ी की बल्ली से हो रही आपूर्ति को हटवाने की मांग की। गुवावा निवासी बृजलाल ने नवीन परती की भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
बाबूपुर निवासी ललिता ने आबादी में बने मकान को आग के हवाले करने की बात कहते हुए केस दर्ज कराने की मांग की। गौरीगंज में दिवस के दौरान सीएमओ डा. अंशुमान सिंह, डीडीओ तेजभान सिंह, एसडीएम अभिनव कनौजिया, सीओ मयंक द्विवेदी, तहसीलदार अभिषेक यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुसाफिरखाना में एडीएम अर्पित गुप्ता ने जनसमस्याएं सुनीं।

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 163 शिकायत, 21 का हुआ मौके पर निस्तारण
गौरीगंज में 34 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। मुसाफिरखाना में 36 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें 05 का मौके पर निस्तारण हुआ। तिलोई में 24 शिकायतों में से 02 का निस्तारण हुआ। अमेठी में सर्वाधिक 69 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 09 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed