फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   not compling order

आदेश बेअसर, नहीं बंद हुए मॉल व शॉपिंग कांप्लेक्स

Tue, 24 Mar 2020 08:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
not compling order
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बंद करने का निर्देश जारी किया था। निर्देशों के बावजूद जिला मुख्यालय समेत तकरीबन सभी बड़ी बाजारों में इनका बेरोकटोक संचालन जारी है। ऐसे में बिना सुरक्षा प्रबंध के ग्राहक खरीददारी करने में जुटे हैं। वायरस संक्रमण के प्रति लोग जागरूक होने को तैयार नहीं हैं तो जिम्मेदार भी सिर्फ प्रचार-प्रसार कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने तथा आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम अरुण कुमार ने पिछले दिनों जिले में संचालित मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को बंद करने के साथ दुकानदारों को दुकान में भीड़भाड़ एकत्र नहीं करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी निर्देशों व मंगलवार को साप्ताहिक बंदी का रोस्टर होने के बावजूद सभी मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ दुकान व प्रतिष्ठान खुले रहे। किसी भी प्रतिष्ठान में वायरस संक्रमण रोकने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं दिखा तो ग्राहकों की भीड़ संक्रमण में खतरे से अंजान दिखती हुई खरीदारी करने में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन व जिला प्रशासन लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार प्रचार के जरिए भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने तथा बचाव के उपाय बता रहा है। बावजूद इसके लोग संक्रमण के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। इतना ही नहीं जिम्मेदार भी प्रचार-प्रसार कर अपनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए निर्देशों के बावजूद संचालित मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व प्रतिष्ठान को बंद कराने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed