फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Not a single case of bird flu found in amethi, do not get panic : DM

जिले में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं : डीएम

Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Not a single case of bird flu found in amethi, do not get panic : DM
गौरीगंज (अमेठी)। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार देर शाम आयोजित बैठक में डीएम ने बर्ड फ्लू से बचाव के लिए जिले में की गई तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में अब तक बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं है। लोगों को भी इसको लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।
विज्ञापन

जिला स्तरीय टास्क फोर्स/रैपिड रिस्पांस टीम की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम अरुण कुमार ने उपस्थित पशु चिकित्साधिकारियों व अन्य अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। कहा कि एवियन इन्फ्लुएंजा (बर्ड फ्लू) से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के साथ जन सामान्य को इसके प्रति जागरूक किया जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुधाकर सिंह ने बताया कि यह पक्षियों में होने वाला विषाणु जनित संक्रामक रोग है। सामान्यत: यह पक्षियों को ही संक्रमित करता है। इसके अतिरिक्त विपरीत परिस्थितियों में स्पीशीज बैरियर को क्रॉस कर यह मनुष्य को संक्रमित कर सकता है। बताया कि संक्रमित पक्षियों की आंख, सांस नलिका तथा बीट के संपर्क में आने से पक्षियों व मनुष्यों में फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षी को ज्वर आना, वैटल कलगी व पैरों का बैगनी हो जाना, पक्षियों के गर्दन तथा आंखों के निचले हिस्से में सूजन, हरे व लाल रंग की बीट इसके मुख्य लक्षण हैं। प्रभारी सीबीओ ने कहा कि बर्ड फ्लू से बचाव के लिए मृत पक्षी की सूचना तत्काल जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल रूम या पशुपालन निदेशालय के कंट्रोल रूम 0522-2741991, 92 व टोल फ्री नंबर 18001804151 पर दें। बैठक में सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे, पीडी आशुतोष दुबे, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा के अलावा सभी ईओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में हैं 266 पोल्ट्री फार्म
सीबीओ ने बैठक में बताया कि जिले में कुल 266 पोल्ट्री फार्म हैं। इनमें कुल छह लाख पक्षी हैं। इनका निरीक्षण कर कुक्कुट पालकों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं। जनसामान्य की सुविधा के लिए सीबीओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसका दूरभाष नंबर 05368-244037 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed