फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Not a single candidate did nomination on the first day

पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन

Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Not a single candidate did nomination on the first day
17 : गौरीगंज : कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदते प्रत्याशी। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों मेें विधानसभा निर्वाचन की अधिसूचना मंगलवार को जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ ही शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

हालांकि पहले दिन गौरीगंज, तिलोई व जगदीशपुर के कांग्रेस प्रत्याशी तथा अमेठी व गौरीगंज के सपा प्रत्याशी समेत 28 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में कोविड प्रोटोकॉल के बीच ही उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम में पांचवें चरण में शामिल अमेठी में मंगलवार को निर्वाचन की अधिसूचना प्रभावी हो गई। मंगलवार सुबह 11 से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए थे। कलेक्ट्रेट गेट से कोविड प्रोटोकॉल के बीच थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क लगाकर आने वालों को ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर सविता यादव ने बताया कि पहले दिन कांग्रेस प्रत्याशी फतेह बहादुर व सपा प्रत्याशी राकेश प्रताप सिंह समेत 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र की खरीद की है। अमेठी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि सपा प्रत्याशी महराजी देवी के अलावा दस उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदा है।
जगदीशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर राकेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय पासी समेत पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। तिलोई विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर शिवानी सिंह ने बताया कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप सिंघल ने तीन सेट में तो दो अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र मंगलवार को निर्धारित समय से पहुंचकर लिया है। पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र जमा नहीं किया। सुबह से लेकर तीन बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर छावनी में तब्दील रहा।
नामांकन प्रक्रिया की चरणबद्ध कार्यवाही
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि नामांकन कक्ष में दीवार घड़ी, कैमरा व सीसीटीवी एक सामान समय पर रहेगी तो आरओ फॉर्म एक हिंदी व अंग्रेजी में 11 बजे जारी करने के साथ नोटिस बोर्ड पर चुनाव चिह्न की सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। नामांकन प्राप्त होने के बाद क्रमांक अंकित कर हस्ताक्षर करने के साथ ही प्रस्तावक नाम उपलब्ध मतदाता सूची से मिलान करने के साथ ही अपने समक्ष अंगूठा या हस्ताक्षर कराना होगा। अनुसूचित जाति व जनजाति को पांच हजार रुपये तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवार को दस हजार रुपये जमानत राशि कोषागार में जमा करना होगा। चेक या ड्राफ्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा। नामांकन पत्र में कोई भी कॉलम रिक्त नहीं रखने के साथ चार फोटोग्राफ्स दाखिल करना होगा। नामांकन के दिन कम से कम एक दिन पुराना बैंक अकाउंट, इलेक्शन एजेंट का घोषणा फॉर्म जमा करना होगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत
एडीएम न्यायिक ने बताया कि नामांकन के साथ चुनावी प्रक्रिया के दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0568-244188 या टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी-विजिल एप पर भी आचार संहिता से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई जा सकी है।
कलेक्ट्रेट मार्ग पर बनाए गए बैरियर
नामांकन के दौरान भीड़ न हो इसके लिए कलेक्ट्रेट मोड़ पर बैरियर बनाया गया है। मोड़ से बाइक व पैदल छोड़ किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कलेक्ट्रेट मार्ग पर रहने वालों के साथ आवश्यक कार्य से कलेक्ट्रेट आने वालों को सुबह 11 से तीन बजे तक परेशानी उठानी पड़ी।

कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर हुए अधिवक्ता
एक फरवरी से आठ फरवरी तक नामांकन, नौ फरवरी को नाम-निर्देशन पत्रों की जांच के साथ ही 11 फरवरी को नाम वापसी तथा चिह्न आवंटन प्रक्रिया को पूरी करने के लिए कलेक्ट्रेट को पूरी तरह खाली करा दिया गया है। विभिन्न कोर्ट में लंबित मुकदमों में अगली तिथि निर्धारित करते हुए परिसर में उम्मीदार व कर्मी को प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे में अधिवक्ता वैकल्पिक व्यवस्था बनाते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर बैठ कर अपने काम निपटा रहे हैं।
पहले दिन बिके नामांकन पत्रों का विधानसभा क्षेत्रवार विवरण
विधानसभा क्षेत्र 186 अमेठी
नाम - पार्टी - नामांकन पत्रों की संख्या
महराजी प्रजापति - सपा - 03 सेट
अनुराग प्रजापति - निर्दलीय - 02 सेट
अशोक कुमार - निर्दलीय - 01 सेट
पवन कुमार - निर्दलीय - 01 सेट
कुसुम रानी - निर्दलीय - 01 सेट
निशा यादव - निर्दलीय - 01 सेट
भगवानदीन - निर्दलीय - 01 सेट
कृष्ण कुमार - निर्दलीय - 02 सेट
कालीदीन कोरी - निर्दलीय - 02 सेट
रामराज सरोज - मौलिक अधिकार पार्टी- 02 सेट
............................................................................
विधानसभा क्षेत्र 178- तिलोई
प्रदीप सिंघल - कांग्रेस - 03 सेट
मनोज कुमार श्रीवास्तव - एबीजेपी - 01 सेट
रामसूरत - मौलिक अधिकार पार्टी - 01 सेट
..............................................................................................
विधानसभा क्षेत्र 184- जगदीशपुर (सुरक्षित)
विजय कुमार - कांग्रेस - 01 सेट
पुत्ती लाल - निर्दलीय - 01 सेट
दिनेश कुमार - जनता दल (यू) - 01 सेट
आशिदा - निर्दलीय - 01 सेट
हरिश्चंद्र - निर्दलीय - 01 सेट
.............................................................................................
विधानसभा क्षेत्र 185- गौरीगंज
शिव प्रसाद कश्यप - आम आदमी पार्टी - 01 सेट
दिनेश कुमार - निर्दलीय - 01 सेट
फतेह बहादुर - कांग्रेस पार्टी - 01 सेट
अतीक अहमद - निर्दलीय - 01 सेट
निसार अहमद - निर्दलीय - 01 सेट
अकील अहमद - निर्दलीय - 01 सेट
सग्गीर अहमद - निर्दलीय - 01 सेट
राकेश प्रताप सिंह - समाजवादी पार्टी - 01 सेट
रजनीश कुमार मिश्र - निर्दलीय - 01 सेट
द्वारिका प्रसाद - मौलिक अधिकार पार्टी - 01 सेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed