फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   non-objectionable election confirmed in bdc ward numner 85.

बीडीसी वार्ड संख्या 85 में निर्विरोध निर्वाचन तय

Sun, 06 Jun 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
non-objectionable election confirmed in bdc ward numner 85.
गौरीगंज (अमेठी)। जिले की पंचायतों के रिक्त तीन ग्राम प्रधान, दो बीडीसी व 1,506 पंचायत सदस्य पदों के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
विज्ञापन

जगदीशपुर क्षेत्र के बीडीसी वार्ड 85 में एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने से निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। अन्य पदों के लिए 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना होगी।
पंचायतों में रिक्त पदों के लिए रविवार को सभी ब्लॉकों में दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच का काम देर शाम तक चलता रहा।
निर्वाचन कार्यालय के अनुसार ग्राम प्रधान पद के लिए शाहगढ़ ब्लॉक की कुशवैरा ग्राम पंचायत में तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए तो मुसाफिरखाना की पलिया चंदापुर में सात तथा जगदीशपुर की सिधियावां में पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

जगदीशपुर के ही बीडीसी वार्ड संख्या 85 में एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया जिससे बीडीसी वार्ड संख्या 85 में निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। बाजार शुकुल के बीडीसी वार्ड संख्या 38 में छह नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 1,506 पदों पर नामांकन पत्रों के मिलान व सूचीबद्ध करने का काम खबर लिखे जाने तक चलता रहा। चिन्ह आंवटन के बाद तीन ग्राम प्रधान, एक बीडीसी व रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों पदों पर एक से अधिक नामांकन वाले पदों पर 12 जून को मतदान तथा 14 जून को मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed