{"_id":"632ca853b2904d45bd460fb8","slug":"nomore-corona-vaccine-for-vaccination-covaxin-out-of-stock-amethi-news-lko649620085","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन की कमी से सुस्त पड़ा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन की कमी से सुस्त पड़ा अभियान
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में स्वास्थ्य महकमे की ओर से कोरोना की प्रीकॉशन डोज लगाने के लिए 12.83 लाख लोगों को लक्षित किया गया है। बूस्टर डोज लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं होते देख शासन ने इसके लिए अभियान चलाया है। लेकिन 30 सितंबर तक चलने वाला यह अभियान राज्य स्तर से जिले को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की डोज नहीं मिलने से प्रभावित हो रहा है। जिले को पिछले तीन दिन से एक भी डोज नहीं मिली है, मौजूदा समय में जिले में को-वैक्सीन की एक भी डोज नहीं है।
जिले में कोविशील्ड की 3900 तो कार्बोवेक्स की 4800 डोज ही शेष बची हैं। स्थिति यह है कि जहां जिले में बड़ी संख्या में सत्र स्थल संचालित किए जा रहे थे वे अब सिमट गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 38 सत्र स्थल संचालित कराए गए, लेकिन वे ज्यादा देर तक नहीं चल सके। डोज लगवाने जो व्यक्ति सत्र स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि वहां डोज ही नहीं है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिले में को-वैक्सीन की उपलब्धता शून्य है। कोविशील्ड व कार्बोवेक्स मिलाकर सिर्फ 8700 डोज ही बची है। पिछले तीन दिनों से लगातार राज्य स्तर से वैक्सीन की डोज मांगी जा रही है। बावजूद इसके डोज नहीं मिलने से प्रोग्राम प्रभावित हो रहा है। अब तक लक्षित में से चार लाख 11 हजार 648 को प्रीकॉशन डोज लगाई जा सकी है।