फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nomination process started from today

अमेठी में आज से प्रत्याशी दाखिल करेंगे पर्चे

Mon, 12 Apr 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
nomination process started from today
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में मंगलवार व गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन होगा। कोविड संक्रमण से बचाव के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सोमवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

नामांकन के लिए 194 काउंटर तैयार कर सीसीटीवी कैमरे लगाते हुए दो मीटर के दायरे में भीड़ रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। सैनिटाइजेशन के बाद प्रत्याशी, एजेंट व प्रस्तावक मास्क लगाकर अंदर जा सकेंगे। नामांकन के दौरान जुलूस को प्रतिबंधित करते हुए निगरानी के लिए अफसर नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

डीडीसी के 36, ग्राम प्रधान के 682, बीडीसी के 877 व ग्राम पंचायत सदस्य के 8,620 पद के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार मंगलवार व गुरुवार को जिले में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक दो दिन होने वाले नामांकन के दौरान कोविड संक्रमण बचाव नियम व प्रोटोकॉल का पालन हो सके इसके लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट के साथ सभी ब्लॉकों में तैयारियां पूरी कर ली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के लिए पदवार 194 काउंटर बनाते हुए सभी ब्लॉकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। नामांकन के दौरान जुलूस को प्रतिबंधित करते हुए निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करते हुए बैरिकेडिंग की गई है।
नामांकन परिसर में सिर्फ प्रत्याशी, प्रस्तावक व एजेंट के अलावा विचार विमर्श के लिए एक व्यक्ति के प्रवेश को मान्य करते हुए सैनिटाइजेशन तथा मास्क अनिवार्य किया गया है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि मंगलवार व गुरुवार को नामांकन को लेकर सुरक्षा व कोविड संक्रमण से बचाव के लिए समुचित प्रबंध किया गया है।
कलेक्ट्रेट में दाखिल होगा डीडीसी का नामांकन
तीसरे चरण में शामिल जिले में पंचायत चुनाव के लिए 14 स्थानों पर नामांकन की व्यवस्था बनाई गई है। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट के छह कक्षों में अलग-अलग वार्ड का नामांकन होगा।
इसी तरह गौरीगंज, शाहगढ़, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, बाजार शुकुल, सिंहपुर, तिलोई, बहादुरपुर, संग्रामपुर, अमेठी, भादर, तथा भेटुआ ब्लॉक में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य व ग्राम पंचातय सदस्य पद के नामांकन के लिए अलग-अलग कांउटर बनाए गए हैं।
तैनात रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
सीएमओ डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि सभी नामांकन केेंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात की गई है। सीएचसी अधीक्षक को नामांकन के लिए आने वालों लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए प्रवेश देने तथा कोविड के लक्षण मिलने पर एंटीजन जांच कराने के साथ कंट्रोल रूम को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

208 आरओ व एआरओ तैनात
दो दिन होने वाले नामांकन कार्य के लिए जिले में 14 आरओ व 194 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है। 31 आरओ व एआरओ रिजर्व रखे गए हैं। प्रत्येक विकास खंड की सभी न्याय पंचायत में एक आरओ व दो एआरओ नामित किए गए हैं। एक आरओ ग्राम प्रधान व पंचायत सदस्य तो दूसरा एआरओ बीडीसी पद का नामांकन पत्र जमा करेंगेे। इसी तरह डीडीसी के लिए एक आरओ व छह एआरओ नामित किए गए है जो निर्धारित वार्ड के प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा करेंगे।
इन पदों पर होगा चुनाव
जिला पंचायत सदस्य - 36 वार्ड
ग्राम प्रधान - 682
क्षेत्र पंचायत सदस्य - 877 वार्ड
ग्राम पंचायत सदस्य - 8,620 वार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed