{"_id":"645a8f80d7e962bc080d4c98","slug":"noise-of-campaign-stopped-polling-parties-will-leave-today-amethi-news-c-13-1-225141-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: थमा प्रचार का शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: थमा प्रचार का शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
Tue, 09 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 09 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बृहस्पतिवार (11 मई) को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर जिले में मंगलवार की शाम पांच बजे चुनावी प्रचार का शोर थम गया। अब अध्यक्ष और सभासद पद के उम्मीदवारों ने डोर टू डोर जनसंपर्क करना शुरू कर दिया है। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद उम्मीदवार लगातार 12 दिनों तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की जुगत में जुटे रहे। इधर, बृहस्पतिवार को सभासद और अध्यक्ष पद के लिए होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई। चारों निकायों के अलग-अलग स्थलों से बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
जिला मुख्यालय की नगर पालिका में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सपा उम्मीदवार के समर्थन में गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। शहर में पार्टी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ रोड शो कर पार्टी से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार तारा के लिए समर्थन मांगा। गौरीगंज में भाजपा की ओर से विधायक आशा मौर्य ने अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रश्मि सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभा की। इधर, शाम के पांच बजते ही चुनाव प्रचार का शोर थम गया। उम्मीदवार डोर-टू-डोर जनसंपर्क में जुट गए।
इनसेट
चार स्थलों से रवाना होगी 85 पोलिंग पार्टियां
जिले के चारों निकायों में बृहस्पतिवार को मतदान कराने के लिए बुधवार को अलग-अलग स्थलों से 85 बूथों के लिए पोलिंग पार्टिया रवाना होगी। चार सदस्यीय पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान सहायक शामिल होंगे। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के 31 बूथों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होगी। जायस में चुनाव कराने के लिए तिलोई तहसील परिसर से 32, नगर पंचायत अमेठी के लिए जीजीआईसी अमेठी परिसर से 12 तथा एएच इंटर कालेज परिसर से मुसाफिरखाना के 10 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएलओ घर-घर बांट रहे मतदाता पर्ची
मतदाताओं को सहूलियत देने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल ऑफीसर (बीएलओ) डोर-टू-डोर जाकर लोगों को वोटर पर्ची उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही मतदेय स्थल से 100 मीटर दूरी पर पोलिंग अभिकर्ता के माध्यम से भी वोटर पर्ची मिल सकेगी। वोटर पर्ची पर किसी भी पार्टी का चुनाव निशान न बनाने के सख्त निर्देश दिये गये हैं।
स्टैटिक व फ्लाइंग टीम की बढ़ी सक्रियता
प्रचार थमने के बाद अनुचित साधन वितरण की रोकथाम को लेकर स्टैटिक और फ्लाइंग टीमों की सक्रियता बढ़ गई। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए दिनरात निकायों में वाहनों की सघन चेकिंग करते दिखे।
10 मई की शाम से बूथों पर तैनात रहेंगी रसोइया
बुधवार को चारों निकायों में मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों पर पहुंच जाएगी। पोलिंग पार्टियों के चाय व सूक्ष्म नाश्ता, रात में भोजन की व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने संबंधित मतदेय स्थल की रसोइयों को 10 मई की सायं से ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान दिवस को सुबह चाय व नाश्ता, दोपहर में भोजन जबकि मतदान के बाद चाय का इंतजाम किया जाएगा।
जिले के निकाय
कुल निकाय - चार
नगर पंचायत - दो अमेठी व मुसाफिरखाना
नगर पालिका - दो गौरीगंज व जायस कुल मतदान केंद्र - 31
कुल मतदेय स्थल - 85
पोलिंग पार्टियां - 85
रिजर्व पोलिंग पार्टियां - 16
जोनल मजिस्ट्रेट - 06
सेक्टर मजिस्ट्रेट - 16
एसएसटी - 12 एफएसटी - 12