फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   nodal officers nominated to facilitate the people

कोविड काल में सहूलियत को नामित हुए नोडल अफसर

Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
nodal officers nominated to facilitate the people
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण काल में लोगों को सुविधाएं देने के साथ निगरानी के लिए डीएम ने नोडल अफसर नामित किया है।
विज्ञापन

डीएम ने नोडल अफसरों को उनकी जिम्मेदारी बताते हुए निगरानी के लिए सीडीओ को प्रभारी बनाया है। डीएम ने कंट्रोल रूम व अफसरों के नंबर सार्वजनिक करते हुए संक्रमण नियंत्रण में लापवाही या मरीजों को असुविधा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में जिला प्रशासन की कोशिश से संक्रमितों व मौत के आंकड़ों में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है। जिले में संक्रमण काल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुुए लोगों को परेशानी से बचाने के लिए डीएम अरुण कुमार ने नोडल अफसर नामित किए हैं।
विज्ञापन

डीएम की ओर से जारी आदेश में विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर को प्रभारी नामित करते हुए किसी भी परेशानी की दशा में सीडीओ के मोबाइल नंबर 9454465472 के साथ कंट्रोल रूम के नंबर 05368-24499, 24011, 244108 व 244355 पर सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कोविड कमांड कंट्रोल व कांटैक्ट ट्रेसिंग के निगरानी की जिम्मेदारी एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, लेवल-2 जिला अस्पताल गौरीगंज की जिम्मेदारी डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, लेवल-2 तिलोई की जिम्मेदारी डीएचओ बल्देव प्रसाद, क्वारंटीन/ आश्रय स्थल के साथ आपातकालीन वाहन पास की जिम्मेदारी एडीएम सुशील प्रताप सिंह को दी है।
इसी तरह अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जिम्मेदारी औषधि निरीक्षक पीसी रस्तोगी, कम्यूनिटी किचन की जिम्मेदारी डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, खाद्यान्न वितरण डीएसओ संजय कुमार, सरकारी/ प्राइवेट प्रतिष्ठानों में श्रमिकों की समस्या के लिए उपायुक्त श्रम अनूप श्रीवास्तव, बस अड्डों पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम, डेयरी, फल व सब्जी व्यवस्था अपर मुख्य अधिकारी रवींद्र कुमार, किराना व खाद्य सामग्री की आपूर्ति मुख्य खाद्य अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा तथा पशुओं के चारा, भूसा व उपचार के लिए सीवीओ डॉ. जेपी सिंह को नामित किया गया है।

डीएम ने सभी नोडल अधिकारी को कोविड संक्रमण कॉल में मिली जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए लोगों की परेशानी दूर करने का निर्देश दिया है। डीएम ने लोगों को परेशानी होने तथा जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed