फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No train for Prayagraj during the day, passengers upset

प्रयागराज के लिए दिन में ट्रेन नहीं, यात्री परेशान

Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
No train for Prayagraj during the day, passengers upset
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। ट्रैक पर संचालित दो जोड़ी पैसेंजर व एक जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेन संचालित होती थीं। इन ट्रेनों मेें दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन कोविड संक्रमण के प्रारंभ से बंद हैं तो संचालित हरिद्वार एक्सप्रेस का संचालन भी 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है। प्रयागराज के लिए एक भी ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज के लिए जिला मुख्यालय समेत ट्रैक पर पड़ने वाले स्टेशनों से दिन में एक भी ट्रेन संचालित नहीं होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रयागराज में एक माह तक संचालित होने वाले माघ मेले में संगम स्नान के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के सिलसिले में जिले से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन लगा रहता है। ऐेसे में विभाग कोविड संक्रमण काल के पहले अप/डाउन प्रयाग-रायबरेली-लखनऊ-पैसेंजर, बरेली पैसेंजर के साथ मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को हरिद्वार से प्रयागराज तो सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को प्रयागराज से हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन संचालित करता था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बाद विभाग ने 22 मार्च 2020 से ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया था। संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद विभाग ने अलसुबह गौरीगंज से गुजरने वाली हरिद्वार-प्रयाग एक्सप्रेस का संचालन तो बहाल किया था लेकिन संभावित कोहरे को देखते हुए हरिद्वार एक्सप्रेस 28 फरवरी तक निरस्त कर दी गई है। विभाग सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ दिन में संचालित होने वाली लखनऊ-प्रयाग व रात में संचालित होने वाली बरेली-प्रयाग ट्रेन का संचालन बहाल करना भूल गया। ऐसे में दिन में लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज के बीच पड़ने वाले छोटे स्टेशनों की एक भी ट्रेन न होने से यात्रियों को निजी या किराए के वाहन से यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों का संचालन नहीं होने से ट्रैक के फुरसतगंज, कासिमपुर, बनी, ताला खजुरी व मिसरौली समेत ट्रैक के अन्य स्टेशन यात्रियों के लिए सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। यात्रियों ने पीआरएल पैसेंजर व बरेली-प्रयाग पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल करने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक बाबूलाल मीना ने बताया कि ट्रेन संचालन का निर्णय उच्चाधिकारियों के स्तर से होना है यात्रियों की मांग से विभाग को अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed