{"_id":"6a69004588566c64dd03a7fd","slug":"no-trace-found-on-the-second-day-of-the-woman-who-jumped-into-the-canal-amethi-news-c-96-1-ame1002-171988-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नहर में कूदी महिला का दूसरे दिन भी नहीं चला पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नहर में कूदी महिला का दूसरे दिन भी नहीं चला पता
Wed, 29 Jul 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के भावापुर मजरे अहुरी गांव की रहने वाली गुड़िया (38) का नहर में छलांग लगाने के दूसरे दिन मंगलवार को भी पता नहीं चल सका। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने सुबह से देर शाम तक नहर में कई किमी तक खोजबीन की, लेकिन महिला नहीं मिली। उसकी तलाश में बुधवार को भी अभियान जारी रहेगा।
सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद गुड़िया घर से निकल गई थी। परिजन उन्हें समझाने के लिए पीछे-पीछे पहुंचे, लेकिन शारदा सहायक खंड-28 नहर के पूरे भवन पुल पर पहुंचते ही उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और खोज अभियान शुरू किया।
मंगलवार को एसडीआरएफ और पुलिस ने नहर में तलाशी अभियान चलाया। तलाश में सुविधा के लिए सिंचाई विभाग से संपर्क कर नहर का पानी बंद कराने का भी प्रयास किया गया, लेकिन देर शाम तक महिला नहीं मिली। बेटा आसिब तथा बेटियां गुलनाज और शबनम मां के सकुशल मिलने की उम्मीद में खोज अभियान पर नजर लगाए रहे। महिला का पति बाहर मजदूरी करता है। उसे घटना की सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम अभियान चला रही है। समाचार लिखे जाने तक महिला का पता नहीं चल सका था।