फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No relief from humidity even after the drizzle.

Amethi News: बूंदाबांदी के बाद भी उमस से राहत नहीं

Wed, 09 Sep 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 09 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
No relief from humidity even after the drizzle.
अमेठी सिटी। बूंदाबांदी के बीच मंगलवार को उमस का असर कायम रहा। सुबह से बादल छाए रहे। दिन में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसके बाद भी हवा में नमी अधिक होने से लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत नहीं मिली। रात की बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़कों पर कीचड़ जमा होने से राहगीरों को परेशानी हुई।
विज्ञापन



बारिश से खेतों में नमी बढ़ने पर किसानों को राहत मिली है। धान समेत खरीफ की फसलों के लिए बारिश उपयोगी रही। किसान रामलखन यादव ने बताया कि रात की बारिश से धान के खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है। इससे फसल को फायदा होगा। मौसम का असर बाजार पर भी दिखा। सुबह ग्राहकों की आवाजाही कम रही।
विज्ञापन



सब्जी विक्रेता मो. आरिफ ने बताया कि बारिश और उमस के कारण ग्राहक कम पहुंचे, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 79 और न्यूनतम 72 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed