फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No nomination on first day, 15 including Smriti Irani took papers

Amethi News: पहले दिन कोई नामांकन नहीं, स्मृति इरानी सहित 15 ने लिए पर्चे

Sat, 27 Apr 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Apr 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
No nomination on first day, 15 including Smriti Irani took papers
कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद पुलिस कर्मी
अमेठी सिटी। अमेठी संसदीय सीट के लिए शुक्रवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन मई तक होने वाले दाखिले में पहले दिन किसी ने नामांकन नहीं किया। हालांकि, भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी सहित 15 दावेदारों ने 22 सेट पर्चा लिया। नामांकन स्थल को अच्छे से सजाया गया था। नामांकन स्थल पर आने जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार से कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बार गेट से ही प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। जामो मोड़ पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया था। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चली प्रक्रिया के दौरान पहले दिन कोई भी नामांकन नहीं हुआ। सिर्फ 15 उम्मीदवारों ने पर्चा लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत ने 37- अमेठी लोकसभा क्षेत्र में पांचवें चरण में मतदान कराए जाने के लिए कार्यक्रम घोषित किया। कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उम्मीदवारों के साथ आने वाले वाहन एवं काफिले को नामांकन कक्ष से 100 मीटर के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवार सहित कुल पांच व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम एक नजर में
- शुक्रवार से शुरू हुआ नामांकन तीन मई तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच चार मई व नाम वापसी छह मई को होगी। इसके साथ ही 20 मई को मतदान व चार जून को मतगणना होगी।



मीडिया कर्मियों को नहीं मिला प्रवेश
- नामांकन के लिए पास जारी करने के बाद भी मीडिया कर्मियों को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर ही रोक दिया गया। उन्हें नामांकन कक्ष के बाहर तक जाने की अनुमति नहीं दी गई। यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया रहा। हालांकि एडीएम अर्पित गुप्ता ने समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया।



प्रस्तावक ने लगाया आरोप
- एक प्रत्याशी के प्रस्तावक केके आर्या का आरोप है कि कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। जिस कारण वह बिना पर्चा लिए वापस जा रहे हैं। प्रस्तावक ने पुलिस प्रशासन पर नामांकन प्रक्रिया को बाधित करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए।


इन्हाेंने लिए पर्चे
1- स्मृति जूबिन इरानी - भाजपा - 02 सेट
2- मिथुन जायसवाल - निर्दलीय - 01 सेट
3- रामपाल - निर्दलीय- 01 सेट
4- सुरेश कुमार मौर्या - राष्ट्रीय मानव सम्मान पार्टी - 01 सेट
5- चंद्रावती - बहुजन मुक्ति पार्टी - 01 सेट
6- संतोष कुमार- निर्दलीय- 01 सेट
7- सुरेश कुमार मौर्य - निर्दलीय- 02 सेट
8- अजय कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय - 01 सेट
9- शैलेंद्र कुमार - संयोगवादी पार्टी- 02 सेट
10- सुनील कुमार- जन प्रगति पार्टी - 01 सेट
11- अनुराग श्रीवास्तव - निर्दलीय - 02 सेट
12- भगवान दीन पासी - मौलिक अधिकार पार्टी - 01 सेट
13- प्रदीप- निर्दलीय - 01 सेट
14- परेश कुमार - भारतीय राष्ट्रीय दल- 02 सेट
15- संतराम त्रिपाठी - समझदार पार्टी- 03 सेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed