फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   No clue of the accused even after 36 hours of murder

Amethi News: हत्या के 36 घंटे बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं

Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
No clue of the accused even after 36 hours of murder
गौरीगंज (अमेठी)। मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने वाला सगा भाई समेत सभी आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग सके। बृहस्पतिवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। गठित पुलिस टीमें लगातार संभावित स्थलों पर छापामारी करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज थाना क्षेत्र के गुडुर गांव निवासी शिव नायक सिंह की बुधवार सुबह अपने सगे भाई राम नायक सिंह से मामूली विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इसी बीच शिव नायक सिंह अपने दो पुत्रों, एक भतीजे व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर राम नायक पर हमला बोल दिया। राम नायक को पिटता देख उनकी पत्नी रीना व पुत्र उत्तम बचाने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन

हमलावर तीनों को मरा समझकर छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां राम नायक को तत्काल लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। कुछ देर बाद रीना व उत्तम को भी लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में मुसाफिरखाना के पास राम नायक की मौत हो गई जबकि अन्य दोनों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर पत्नी रीना बृहस्पतिवार को घर आ गईं लेकिन पुत्र उत्तम का इलाज लखनऊ में चल रहा है। रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने शिव नायक समेत चार नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया था।
बुधवार को ही एसपी डॉ. इलामारन जी. ने एसओजी प्रभारी धीरेंद्र वर्मा के साथ ही तीन टीमों को गिरफ्तारी के लिए नामित किया था। नामित टीमें लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थलोंं पर छापा मार रही हैं। हालांकि 36 घंटे बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं मिल सका है।


जल्द होगी गिरफ्तारी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुखबिर के अलावा सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर घटना का अनावरण किया जाएगा। मयंक द्विवेदी, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed