{"_id":"67855cdc493ae72f1f0ef74f","slug":"no-clue-found-in-businessmans-murder-case-amethi-news-c-96-1-ame1002-133107-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: व्यवसायी की हत्या मामले में नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: व्यवसायी की हत्या मामले में नहीं लगा सुराग
Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। फुटकर गल्ला व्यवसायी की हत्या के कारणों से पर्दा नहीं उठ पा रहा है। पुलिस भूमि विवाद व प्रेम प्रसंग सहित अन्य कड़ियों को जोड़कर हत्यारों तक पहुंचने संग फरार संदिग्ध की तलाश में जुटी है।
गौरीगंज के वार्ड संख्या 23 चौक बाजार निवासी फुटकर गल्ला व्यवसायी हरिओम अग्रहरि की हत्या मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई अहम सुराग नहीं लगा है। चार टीमें लगातार हत्या के कारणों को खोजने में जुटी हैं, लेकिन अब तक पुलिस टीम कड़ी जोड़ नहीं पाई। सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो गल्ला व्यवसायी की हत्या प्रेम प्रसंग में होने की आशंका जताई जा रही है। हरिओम के घटना के दिन शराब ठेके से 200 रुपये देकर दो बोतल शराब खरीदने, जेब में लाई-चना मिलना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि हत्यारों ने पहले मिलकर शराब पी। हत्यारे उसके परिचित भी हैं। एक महिला संग भी कभी-कभी शराब पीने की चर्चाएं आम हो रही हैं। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में संदिग्धों से पूछताछ संग फरार की तलाश की जा रही है।
उधर, मृतक व्यवसायी मामले में पुलिस टीम को सोमवार को टेलीकॉम कंपनी की ओर से मिले मोबाइल टॉवर की वीटीएस से कई जानकारी मिलने की उम्मीद है। वीटीएस मिलने के बाद पुलिस टीम उसे खंगालने में जुटी है। इसके अतिरिक्त पुलिस कई लोगों के सीडीआर भी खंगाल रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अब तक फरार संदिग्ध के मोबाइल की लोकेशन व सीडीआर नहीं मिली है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अब तक फरार संदिग्ध के मोबाइल की लोकेशन व सीडीआर नहीं मिली है।