फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Nine more Corona positives found in Amethi

अमेठी में मिले नौ और कोरोना पॉजिटिव

Wed, 03 Jun 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Nine more Corona positives found in Amethi
अमेठी। जिले में बुधवार को नौ नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। इनमें तीन स्थानीय लोग और छह प्रवासी हैं। प्रयोगशाला की ओर से जिला प्रशासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सभी मरीजों को असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल भेजते हुए गांव को संक्रमण मुक्त बनाने की कोशिश शुरू कर दी गई है। जिले में अब कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 151 हो गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि में पांच मई से लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार शाम प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में जिले के अलग-अलग ब्लॉक में नौ लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार ने रिपोर्ट में नौ लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को एंबुलेंस की मदद से असैदापुर स्थित लेवल-1 अस्पताल ले जाया गया जहां सभी को आइसोलेट करते हुए उनका उपचार शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने अग्रिम निर्देशों तक संबंधित गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए मजिस्ट्रेट व नोडल अफसरों की तैनाती कर दी है। बताया कि प्रोटोकाल के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

डीएम ने कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा किसी के भी जाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई है। प्रतिबंधित एरिया में आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश अफसरों को दिया गया है। बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों संख्या बढ़कर 151 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed