{"_id":"5fea149e8ebc3e4105382a84","slug":"nine-corona-positive-patients-found-in-amethi-amethi-news-lko5570858189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की कोशिश के चलते जिले में कोरोना कंट्रोल में है। सोमवार सुबह मिली 1,058 सैंपलों की रिपोर्ट में महज नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए। जिले में अब संक्रमितों की संख्या घटकर 107 हो गई है।
कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने के बावजूद सक्रिय प्रशासन लगातार निगरानी व संभावित संक्रमितों की जांच व उपचार की कोशिश में जुटा है। जिला प्रशासन को सोमवार सुबह अलग-अलग स्थानों से 1,058 सैंपलों की एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट संयुक्त होकर मिली। रिपोर्ट में नौ लोग पॉजिटिव मिले।
पॉजिटिव मिले लोगों में बहादुरपुर ब्लॉक के तीन, शाहगढ़ के दो तथा अमेठी, सिंहपुर, जगदीशपुर व भेटुआ के एक-एक लोग शामिल हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने संक्रमित क्षेत्र में गठित टीम को संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान व सैंपलिंग का आदेश दिया है।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,525 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,382 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 36 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 107 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
डीएम ने बताया कि वर्तमान में पॉजिटिविटी दर दो फीसदी से भी कम हो गई है। डीएम ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की है।